बुरहानपुर ने रचा इतिहास, 24 घंटे जनजातीय लोक नृत्य कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

 बुरहानपुर ने रचा इतिहास, 24 घंटे जनजातीय लोक नृत्य कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

रविवार की दोपहर 2:57 मिनट पर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ने इतिहास रच दिया। 24 घंटे लगातार जनजातीय लोक नृत्य करने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में बुरहानपुर का नाम दर्ज हो गया। इस खुशी में प्रशासन के आला अफसरों के साथ साथ जनप्रतिनिधि तक झूम उठे। लंदन से आई टीम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


निमाड़ का प्रसिद्ध फाग, भगोरिया और गणगौर नृत्य कर यह विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। बुरहानपुर के लोक कलाकारों के दल ने इस चुनौती को पूरा किया। शनिवार दोपहर 2.57 बजे से गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में नृत्य शुरू किया जो लगातार 24 घंटे जारी रहा। लंदन से आई टीम इस रिकॉर्ड को लाइव कैद किया। 11 कलाकार लगातार मंच पर प्रस्तुति दी जो दुनिया की बड़ी चुनौती वाला रिकॉर्ड रहा।

Previous Post Next Post