'बॉर्डर 2' आंधी में उड़ गईं 'वध 2' सहित आज रिलीज हुई नईं फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों वॉर-एक्शन फिल्म 'बॉर्डर 2' ने कब्जा जमा रखा है. सनी देओल की फिल्म की रिलीज को 14 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन ऑडियंस में क्रेज बरकरार है. ये फिल्म हर दिन अच्छी कमाई कर रही है. आज शुक्रवार है और थियेटर में कई नई फिल्मों की एंट्री हो चुकी है, लेकिन 'बॉर्डर 2' के तूफान में ये फिल्म पूरी तरह बह चुकी है.
'वध 2' बॉक्स ऑफिस डे 1 (Vadh 2)
सैकनिक के आंकड़ों के मुताबिक शाम चार बजे तक वध 2 ने 21 लाख का कलेक्शन कर लिया था. तो वहीं रात 8 बजे तक इस फिल्म का कलेक्शन 33 लाख हो चुका है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की मॉर्निंग शोज में ऑक्यूपेंसी 4.34% और दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी 6.85% दर्ज की गई है. Vadh 2 के डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू हैं और इसमें नीना गुप्ता, संजय मिश्रा, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा, कुमुद मिश्रा, अमित सिंह, शिल्पा शुक्ला जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं.
'भाभीजी आप घर पर हैं' बॉक्स ऑफिस डे 1 (Bhabiji Ghar par hain)
'भाभीजी आप घर पर हैं' फिल्म ने शाम चार बजे तक चार लाख का कलेक्शन किया है. तो वहीं रात के आठ बजे तक इस फिल्म का कलेक्शन 19 लाखहो गया है. सैकनिक के मुताबिक मॉर्निंग शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी 5.10% और दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी 5.52% है. शशांक बाली ने इसके डायरेक्टर हैं. इसमें रोहिताश्व गौर, आसिफ शेख, रवि किशन, मुकेश तिवारी, शुभांगी आत्रे और विदिशा श्रीवास्तवा लीड रोल में हैं.
'विद लव' बॉक्स ऑफिस डे 1 (With Love)
विद लव फिल्म ने शाम चार बजे तक 3 लाख का कलेक्शन कर लिया है. रात 8 बजे तक इस फिल्म ने 76 लाख रुपये कमा लिए हैं. मॉर्निंग शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 13.69% और दोपहर के शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी 22.15% दर्ज की गई है. तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म में अबिशन जीविंथ, अनस्वरा राजन, हरीश कुमार और काव्या अनिल मुख्य भूमिकाओं में हैं.
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस डे 15 (Border 2 Box Office)
सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' का आज थियेटर में 15वां दिन है. 'बॉर्डर '2 ने शाम चार बजे तक करीब 1.16 करोड़ की कमाई कर ली है. तो वहीं रात आठ बजे तक इस फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. कुल मिलाकर इंडिया में ये फिल्म अब तक 296.35 करोड़ कमा चुकी है.
'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस डे 8 (Mardaani 3 Box Office)
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3 की रिलीज का आज 8वां दिन है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रात 8 बजे तक 1.13 करोड़ कमा चुकी है. इस फिल्म का इंडिया में कुल कलेक्शन 27.43 करोड़ हो चुका है.

