ग्रहों की टेढ़ी नजर! 24 फरवरी से शुरू होगा 8 दिन का कठिन दौर
होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इन 8 दिनों में ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। खासकर 6 राशियों को इस दौरान मानसिक तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव और कामकाज में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सतर्क रहना और सोच-समझकर फैसले लेना बेहद जरूरी होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस समय किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर छोटी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें। बढ़ते खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं, इसलिए बजट संतुलित रखें। सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ फलदायी रहेगा।
वृश्चिक राशि
इन 8 दिनों में वृश्चिक राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में बाधा आने से मन अशांत हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। रिश्तों में धैर्य और समझदारी जरूरी है। माता लक्ष्मी की उपासना और शुक्रवार का व्रत लाभ दे सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को निवेश और उधार के मामलों में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य को लेकर सजगता आवश्यक है। इस समय शनि देव की पूजा और दान-पुण्य करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं।

