पश्चिम बंगाल SIR फाइनल वोटर लिस्ट जारी

 पश्चिम बंगाल SIR फाइनल वोटर लिस्ट जारी
चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिवीजन फाइनल इलेक्टॉरल रोल (West Bengal SIR) जारी कर दिया है। जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या 7 करोड़ 4 लाख 59 हजार 284 है। पुरुषों की संख्या 3 करोड़ 60 लाख 22 हजार 642 और  महिलाओं की 3 करोड़ 44 लाख 35 हजार 260 है। जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1383 है। 16 दिसंबर 2025 को जारी ड्राफ्ट रोल में वोटर की संख्या 7 करोड़ 8 लाख 16 हजार 630 थी।

सीईओ पश्चिम बंगाल द्वारा जारी फाइनल वोटर लिस्ट के मुताबिक 5 लाख 46 हजार 53 लोगों के नाम डिलीट किए गए हैं। जिसमें से पुरुषों की संख्या 2,68,147 है। महिलाओं की संख्या 2,77,877 और थर्ड जेंडर की 29 है।



इतने लोगों के नाम जोड़े गए 
फॉर्म 6 और 6ए के तहत कुल 1 लाख 82 हजार 36 लोगों के नाम जोड़े गए हैं। जिसमें पुरुषों की संख्या 89,445, महिलाओं की 92,583 और थर्ड जेंडर की 8 है । फार्म 8 के तहत कुल 6671 लोगों के नाम जोड़े गए हैं। जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 19,053 और महिलाओं की 4,717 है।

ड्राफ्ट रोल और फाइनल रोल में जेंडर रेशीयो 956 रहा। सभी पोलिंग स्टेशन में एसआईआर फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद इसे पब्लिक इंस्पेक्शन के लिए कार्य इलेक्टॉरल रजिस्ट्रेशन ऑफिस और असिस्टेंट इलेक्टॉरल रजिस्ट्रेशन कार्यालयों में 28 फरवरी से उपलब्ध करवाया जाएगा। राजनीतिक पार्टियों को भी इसकी कॉपी दी जाएगी।

मतदाताओं को अपना नाम वोटर लिस्ट में सत्यापित करने की सलाह दी गई है। कोई जरूरत पड़ने पर फार्म 6 या 6 ए या फॉर्म 8 के तहत सुधार या नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आवेदन किया जा सकता है।

कैसे चेक करें नाम?
सबसे पहले अधिक का चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर नाम चेक कर सकते हैं। सीईओ के आधिकारिक वेबसाइट https://ceowestbengal.wb.gov.in/ पर जाकर फाइनल लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ECI NET ऐप, AERO, एसडीओ, बीडीओ और डीएम कार्यालय में भी फाइनल वोटर लिस्ट उपलब्ध होगी।

नाम डिलीट होने पर क्या करें?
यदि नाम डिलीट कर दिया गया है, तो आप डीईओ/डीएम के पास 5 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपको सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यदि डीईओ/डीएम  5 दिनों के भीतर आपके आवेदन को का समाधान नहीं निकालते हैं, तो आप सीईओ के पास आवेदन कर सकते हैं।


Previous Post Next Post