OTT पर 'द राजा साब' का धमाका: हिंदी दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रभास की फिल्म ने दी दस्तक
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक थी. 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई में ये फिल्म थिएटर में कुछ कमाल नहीं दिखा सकी थी. रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और इसकी कहानी व निर्देशन को लेकर काफी आलोचना भी हुई.
थिएटर में रिलीज होने के एक महीने से भी कम समय में मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया था. हालांकि, ओटीटी पर हिंदी भाषा में ये फिल्म नहीं आई थी. मेकर्स इस फिल्म को 6 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में लेकर आए थे. हालांकि अब हिंदी में भी ये फिल्म रिलीज हो चुकी है.
OTT पर हिंदी में भी रिलीज हुई ‘द राजा साब’
बाकी भाषाओं की तरह 'द राजा साब' का हिंदी वर्जन भी जियो हॉटस्टार पर ही रिलीज किया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर, खासकर हिंदी दर्शकों के बीच, इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 'द राजा साब' का डायरेक्शन मारुति ने किया है.
ये एक बड़े बजट की फिल्म है. मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में करोड़ों खर्च किए थे. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये था. हालांकि, वर्ल्डवाइड ये फिल्म कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 206 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी.
प्रभास की अपकमिंग फिल्म
प्रभास की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आने वाले हैं, जो 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी दिखेंगी. वहीं विवेक ओबेरॉय निगेटिव रोल में नजर आएंगे. फैंस इस फिल्म का बेसब्री ने इंतजार कर रहे हैं.

