रायन रिकल्टन ने MI के लिए जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज शतक
रायन रिकल्टन ने 44 गेंद में शतक पूरा करके इतिहास रच दिया है. रिकल्टन अब IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हासिल किया. शतक पूरा करने तक उन्होंने अपनी ऐतिहासिक पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए.
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक
रायन रिकल्टन अब MI के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, उन दोनों ने मुंबई इंडियंस के लिए 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी. IPL 2026 में रिकल्टन, मुंबई इंडियंस के ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस सीजन शतकीय पारी खेली है. इसी सीजन तिलक वर्मा और क्विंटन डिकॉक भी मुंबई के लिए शतक लगा चुके हैं.

