'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर मचा गई गदर
आदित्य धर की मल्टी स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया था. फिल्म जबसे सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तभी से इसने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. ये सिनेमाघरों में करीब 75 दिनों तक टिकी रही और धांसू कमाई की. वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ से ज्यादा कमाई की लेकिन ओटीटी पर आई तो एक फिल्म से मात खा गई. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
दरअसल, जियो हॉटस्टार पर 'धुरंधर 2 द रिवेंज' को रिलीज किया गया. इसकी स्ट्रीमिंग को करीब दो हफ्ते का वक्त बीत गया है लेकिन ये फिल्म व्यूअरशिप के मामले में एक फिल्म को मात नहीं दे पाई. ये कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह खुद हैं. उनकी फिल्म अपनी ही मूवी को ओटीटी पर नहीं पछाड़ पाई. Ormax की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को दूसरे हफ्ते में 7.5 मिलियन व्यूअरशिप मिली. ये इंडिया में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली दूसरी फिल्म रही.
OTT पर 'धुरंधर' को नहीं पछाड़ पाई 'धुरंधर 2'
गौरतलब है कि 'धुरंधर' को 'धुरंधर 2' नहीं पछाड़ पाई है. कोईमोई में छपी रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर 2' को जियो हॉटस्टार पर 20.3 मिलियन व्यूज मिले, जिसके बाद ये दूसरे नंबर पर बनी हुई है. ये ओटीटी पर 2026 की अभी तक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है. वहीं, आदित्य धर की 'धुरंधर' को इससे ज्यादा 31.1 मिलियन व्यूज मिले हैं. ये नंबर 1 पर है.
OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप 5 फिल्में
धुरंधर (नेटफ्लिक्स)- 31.1 मिलियन व्यूज
धुरंधर 2 (जियो हॉटस्टार)- 20.3 मिलियन व्यूज
अक्यूज्ड (नेटफ्लिक्स)- 16.6 मिलियन
मेड इन कोरिया (नेटफ्लिक्स)- 13.5 मिलियन
हक (नेटफ्लिक्स)- 11.3 मिलियन

