इंदौर के सारांश जैन का भारतीय टीम में चयन, लंका दौरे पर मिला मौका

शहर के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को बीसीसीआई ने आगामी   लंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है। इंदौर से करीब दो साल बाद किसी खिलाड़ी का भारतीय टेस्ट टीम में चयन हुआ है।

पिछली बार रजत पाटीदार को वर्ष 2024 में भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी। संयोग से रजत और सारांश स्थानीय क्रिकेट में भी एक ही क्लब से खेलते हैं।
रणजी टीम से भारत-ए और अब टेस्ट टीम का सफर




सारांश जैन लंबे समय से मध्य प्रदेश रणजी टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्हें   लंका दौरे पर भारत-ए टीम में शामिल किया गया था। इस दौरान उन्होंने दो मैचों में कुल पांच विकेट चटकाए, जबकि एक मैच में 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब फिर उन्हें   लंका दौरे के लिए ही भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

पिता के सपने को पूरा कर रहे हैं सारांश
सारांश के पिता सुबोध जैन भी मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रहे हैं। हालांकि उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं मिला। अब पिता के सपने को सारांश पूरा कर रहे हैं।

33 साल के सारांश 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 2,223 रन बना चुके हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 103 रनों की पारी रही है। उन्होंने कुल दो शतक लगाए हैं। वहीं 188 विकेट भी उनके नाम दर्ज हैं।

Previous Post Next Post