भरत का त्याग हनुमान जी का समर्पण और प्रभु राम का स्नेह प्रसंग के साथ दिव्या राम कथा का विश्राम

 


भोपाल। मां दुर्गा धाम शक्तिपीठ मंदिर में दिनांक 16 जनवरी से प्रारंभ हुआ श्री विराट शक्ति महायज्ञ का आज दिनांक 24 जनवरी को दिन बुधवार को नौ हवन कुंडों की यज्ञशाला में आहुतियां को वैदिक विद्वान मुख्य यज्ञ आचार्य युगल किशोर शास्त्री द्वारा मानव कल्याण धर्म की स्थापना प्राणियों में सद्भावना आदि कामनाओं से आहुतियां डलवा कर भक्तगण नर नारियों को पवन पुनीत कार्य शाम 6:30 बजे तक संपन्न कराया राष्ट्रीय शीतल संत रामदास जी महाराज द्वारा 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक राम कथा का विश्राम करते हुए अमृत वचनों में कहा हम धन्य है कि भारत भूमि में धर्म और कल्याण मोक्ष त्याग आदि के लिए देवताओं के अवतारों के साथ हम भी इस पावन धरा पर जन्म लेकर गौरवशाली है उससे ज्यादा गौरवशाली 2024 कावl वर्ष है की प्रभु राम के मंदिर का निर्माण हम और शक्तिपीठ मंदिर के सैकड़ो भक्तगण नर नारी राम की लीलाओं का रसपान कर दिव्या राम कथा भाई भरत का त्याग, हनुमान जी की सेवा, लक्ष्मण का धर्म, प्रभु राम का प्रेम हमें हमारे परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है त्याग प्रेम और सेवा इससे हम अपना परिवार सुखी संपन्न कर सकते हैं।

उक्त जनकारी देते हुए मन्दिर के प्रचार सचिव अनिल ठाकुर ने बताया कि कथा विश्राम के समय मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में सर्वश्री पप्पू राय फूलचंद गुप्ता वीके पांडे सुंदरलाल पटेल अवधेश पांडे राजेश चौहान शुभम मालवीय राघव गुप्ता लोकेंद्र डोडिया विजय श्रोती मोहनलाल यादव सत्यनारायण गुप्ता लाल बाबा वेदांत तिवारी बाल गोविंद पांडे आदि

Previous Post Next Post