प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र के भैया व बहनों ने दी श्रद्धांजलि


माउंट आबू स्थित बाबा की समाधि स्थल शांति स्तंभ का माडल ब्लेसिंग हाउस में बनाया गया



भोपाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि मनाई गई। विश्व शांति दिवस के रूप में 137 देशों में फैले साढ़े आठ हजार से भी अधिक सेवा केंद्रों पर श्रद्धांजलि सभाएं हुईं। इस अलौकिक संस्थान के दस लाख सदस्यों ने आत्म चिंतन में रहकर शांति का संदेश दिया। नर्मदापुरम रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस में सुबह से ही प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू हो गया था। इसके बाबा ब्रह्मा बाबा को श्रद्घाजंलि अर्पित की गई। परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया। ब्लेसिंग हाउस प्रभारी बीके डा. रीना दीदी ने ब्रह्मा बाबा की विशेषताओं का वर्णन करते हुए बताया कि बाबा के मन मे नारियों के प्रति बहुत सम्मान भाव था। हजारों छोटी-छोटी कन्याओं को श्रेष्ठ शिक्षाएं देकर उन्हें आध्यात्मिकता का पथ प्रदर्शक बना दिया। बाबा का सारा जीवन मानव कल्याण एवं विश्व कल्याण के लिए समर्पित रहा। संस्था के मुख्यालय माउंट आबू में भी बड़े स्तर पर श्रद्घाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इससे लोग इंटरनेट मीडिया से जुड़े। बता दें कि 18 जनवरी 1969 को पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने संपूर्ण अवस्था को प्राप्त कर पार्थिव देह का त्याग किया था, इसलिए यह दिवस समग्र मानव जाति के लिए दिव्यता सम्पन्न जीवन बनाने का संदेश लेकर आता है। विश्व में शान्ति और सद्भावना के लिए कार्यरत ब्रह्माकुमारी संगठन ने आज सारे संसार में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। संयुक्त राष्ट्र  संघ ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा सारे विश्व में की जा रही उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए इसे यूनिसेफ, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में सलाहकार का दर्जा प्रदान किया है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1981 में विश्व शान्ति दूत पदक प्रदान कर भी सम्मानित किया है। 

Previous Post Next Post