भोपाल। भेल श्रमिकों को समय पर वेतन न मिलने, वेतन कटौती सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए ईडी बंगला को घेरने पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भेल प्रबंधन को अपनी मांगों से अवगत कराया। यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली व अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया भेल ठेकेदार बबलू मंडल द्वारा समय पर वेतन न करने श्रमिकों को डराने, अन्य ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों को प्रताड़ित करने जैसी समस्याओं से श्रमिक लगातार परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर ईडी बंगले का घेराव कर प्रदर्शन किया। यदि जल्द मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यूनियन काम बंद कराएगी। प्रदर्शन में आरिफ खान,अजय सोनकर, फिरोज खान, दिलदार खान, महेश रेडे, इंद्रलाल पटेल, मलखान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
भेल वर्क्स कान्ट्रैक्ट यूनियन ने किया प्रदर्शन, वेतन की मांग