ओल्ड सुभाष नगर मां दुर्गा धाम शक्तिधाम मंदिर में नौ कुंडीय यज्ञशाला में उमड़े श्रद्धालु
भोपाल। शहर के ओल्ड सुभाश नगर िस्थत मां दुर्गा धाम शक्तिधाम मंदिर में नौ कुंडीय यज्ञशाला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहूतियां दीं। हवन में शहरवासियों ने श्रद्धा व विश्वास की आहूतियां डालीं। बनारस से आए पंडित युगल किशोर शास्त्री सहित 21 आचार्य की ओर से नौ कुंडीय यज्ञशाला में मुख्य यजमानों के साथ पंचांग पूजन वरुण देवता पूजन जाप आदि के साथ दोपहर दो बजे नौ हवन कुंडों में सैकड़ों भक्तगण नर नारियों के द्वारा आहूतियां डलवाए जाने का पुनीत कार्य शुरू किया, जो शाम 6:30 बजे तक संपन्न किया गया। पंडित युगल किशोर ने श्रद्धालुओं से कहा कि प्राणियों में आहार प्राप्ति के बाद शक्ति का संचार होता है। उसी प्रकार प्रकृति को हम हवन, होम, यज्ञ, वंदना आदि प्रकृति का आहार है। जिससे प्रकृति को शक्ति प्रदान होती है। शाम सात बजे राष्ट्रीय शीतल संत रामदास महाराज द्वारा भक्तगण नर-नारियों को अपने अमृत वचनों का रसपान कराते हुए दिव्य श्री राम कथा में भगवान शंकर और सती माता के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि भवानी श्रद्धा का रूप है। भगवान शंकर विश्वास के रूप हैं। जिसके जीवन में परमात्मा के प्रति गुरुजनों के प्रति माता-पिता के प्रति श्रद्धा है और अपने कर्म के प्रति अपने आप पर भरोसा है। वह निश्चित रूप से अपने जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करता है और अपना मनुष्य जीवन सार्थक कर लेता है। श्रद्धा विश्वास के बिना जीवन मुर्दे के समान है। इस मौके पर फूलचंद गुप्ता, वीके पांडे, सुंदरलाल पटेल, अवधेश पांडे, राजेश चौहान, शुभम मालवीय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

