न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ की आम सभा में उठी पार्किंग की समस्या, मुख्यमंत्री से करेंगे मांग

 

शहर के सबसे प्रमुख बाजार न्यू मार्केट में पार्किंग की समस्या का निराकरण कराएंगे व्यवसायी



भोपाल, राजधानी के सबसे प्रमुख व बड़े बाजार में पार्किंग की समस्या एक बार फिर उठी। गुरुवार को हुई न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ की आम सभा में व्यवसायियों ने पार्किंग की समस्या उठाई। इसके लिए न्यू मार्केट में फैले अस्थाई अतिक्रमण हटवाने की सहमति बनी। साथ ही न्यू मार्केट के चारों तरफ पार्किंग की व्यवस्था करने, फिर से मार्केट को नो-व्हीकल जोन बनाने सहित कई मुद्दों पर व्यापारियों की चर्चा हुई। आगामी समय में न्यू मार्केट की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से मांग करने पर सहमति बनी। बैठक में चर्चा हुई कि त्योहारों के समय खरीदारी करने एक लाख लोग एक दिन में न्यू मार्केट पहुंचते हैं। ऐसे में पार्किंग की समस्या जब तक दूर नहीं होगी, तब तक खरीददारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसे देखते हुए न्यू मार्केट में पिंक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जाए। बैठक में कहा गया कि महसंघ पूर्व पदाधिकारी है। उन्हें चुनाव पूर्ण किसी राजनीतिक पार्टी की तरह भूमिका नहीं निभाना चाहिए। यह एक व्यापारिक संस्था है, जो अपने व्यापरियों के लिए व मार्केट में आने वाले खरीददारों के लिए काम करती है। जिसमें इस बार जो टीम है, इस बार की टीम ने वो कर के दिखाया है, जिसके चलते पिछली कार्यकारिणी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। वह मनगढंत कहानियों रचने व अपने आप को दिखाने का प्रयास करते रहते हैं, ताकि सुर्खियों में बने रहे। सभी पदाधिकारी व सदस्य मिलकर काम करें, तभी हम न्यू मार्केट की समस्याओं को शासन-प्रशासन स्तर पर रख पाएंगे।


-इन बिन्दुओं पर हुई चर्चा
-
नगर निगम न्यू मार्केट में अतिक्रमण को लेकर सजग नही है और गंभीरता से नहीं लेती है। हमें एकजुट होकर मांग करनी होगी।

-न्यू मार्केट के चारों ओर की पार्किंग को शासन और मुख्यमंत्री से आवाह्न करें। पत्र के माध्यम से चालू करवाने के लिए प्रयास करें।

-पूर्व में कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव के द्वारा पारित न्यू मार्केट को नो व्हीकल एवं नो हाकर्स जोन बनाया जाए।

-प्रदीप गुप्ता मार्केट के लिए अमान्य संस्था(न्यू मार्केट व्यापारी संघ) जो कि रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी में रजिस्टर्ड नही हैं, जो की मान्य नहीं है न्यू मार्केट के किसी भी काम के लिए उसका इस्तेमाल में नहीं ली जाएं।

Previous Post Next Post