अयोध्या श्रीराम मंदिर प्रांणग में प्रस्तुति देने रवाना हुई डमरू टीम, किया सम्मान


भोपाल।  प्रदेश का गौरव बाबा श्री बटेश्वर कीर्तन समिति के 111 सदस्यों की टीम आज गुरुवार को अयोध्या के लिए रवाना हुई। इससे पहले शहर में उनकी प्रस्थान रैली निकाली गई। टीम को फूल माला पहनाकर, श्रीफल देकर रवाना किया गया। समिति के सचिव प्रमोद नेमा ने बताया कि गुरुवार शाम भवानी मंदिर सोमवारा में कर्फ्यू वाली माता का पूजन कर अयोध्या धाम जा रहे सदस्यों का सम्मान किया गया। नेहरू नगर करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य, सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग पूर्व, महापौर आलोक शर्मा सहित समिति के अध्यक्ष अर्जुन सोनी की अगुवाई में अयोध्या प्रस्थान रैली को सोमवारा से प्रारंभ किया। रैली सिंधी मार्केट ,जनकपुरी, जुमेराती गेट, लोहा बाजार, चौक बाजार, सावरकर चौक लखेरापुरा से सोमवारा में संपन्न हुई। यहां से दो बसों के द्वारा टीम को अयोध्या के लिए रवाना हुई। युवकों की टीम में झांझ, मंजीरे, नगाड़ा ,ढोल ,डमरू, घुंघरू बजाने में पारंगत सदस्य शामिल हैं, जो प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रस्तुति देंगे। 


Previous Post Next Post