भोपाल(नप्र)। श्री दिगंबर जैन समाज के सहयोग से एमपी नगर जोन-दो में बन रहे श्री दिगंबर जैन मंदिर का द्वितीय तल के बीम रखे गए। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद व प्रेरणा से बन रहे जिनालय का काम तेजी गति से चल रहा है। यहां पर वर्ष-2016 में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने चातुर्मास किए थे। श्री दिगंबर जैन ट्रस्ट एवं पंचायत के पदाधिकारियों ने आदिनाथ भगवान के समक्ष श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया। स्वास्तिक आदि मंगल चिन्ह बनाकर मंत्रोच्चार द्वारा बीम की शुद्धि की गई। इसके बाद बाद बीम छत पर रखे गए।