शक्ति वंदन से होगा महिलाओं का सशक्तिकरण : विवेक बंटी साहू


छिंदवाड़ा। महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए शक्ति वंदन अभियान मील का पत्थर साबित होगा। यह बात ज़िला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कही है। वे ज़िला भाजपा कार्यालय में शक्ति वंदन कार्यक्रम की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे । कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष साहू ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान का उद्देश्य पूरे देश में  1 करोड़ स्व सहायता समूह एवं एनजीओं तक संपर्क स्थापित कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है । विवेक बंटी साहू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के हित में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश से कार्यशाला के लिए नियुक्त प्रवक्ता पांढुर्णा जिले की नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले ने उपस्थित मातृशक्तियों को संबोधित करते हुए कहा स्व सहायता समूओं और एनजीओं के माध्यम से हम छिंदवाड़ा की एक-एक बहन से भी जुड़ सकते है और बहनों का जीवन स्तर उठाने में भारतीय जनता पार्टी सबसे अग्रणी पार्टी है जिसके लिए हमें निरंतर कार्य करना है । लोकसभा संयोजक शेषराव यादव ने भी संवाद करते हुए बहनों को संगठन कार्यो को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया । इस कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती कांता ठाकुर एवं सहप्रभारी महिला मोर्चा जिला महामंत्री एडव्होकेट ललिता वर्मा के साथ वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती भारती साहू, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता बरैया, श्रीमती रीना देशमुख, जिला मंत्री श्रीमती उदिता यादव, श्रीमती सपना सोनी, सहकार्यालय मंत्री श्रीमती ममता चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती मनीषा ढवाले, नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती माया बंदेवार, श्रीमती जया विश्वकर्मा, श्रीमती लीला बजोलिया, श्रीमती नीलू क्षेत्री, श्रीमती निशा गोस्वामी, ब्रजकुमारी वर्मा, भारती जैन सहित महिला मोर्चा की सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं स्व सहायता समूह की बहनों ने हिस्सा लिया ।

Previous Post Next Post