शहर के चौक, करोंद चंदन नगर सहित अन्य जिनालयों में हुए पूजन-अर्चन के कार्यक्रम
भोपाल। राजधानी के श्री दिगंबर जैन समाज के जिनालयों में गुरुवार को भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। मंदिरों की विद्युत साज-सज्जा की गई। जिनालयों में पूजन-अर्चना के कार्यक्रम हुए। चौक जिनालय में मुनि संस्कार सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आचार्यश्री विद्यासागर जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना कल गई। मूलनायक आदिनाथ भगवान की अति प्राचीन प्रतिमा जी पर प्रथम चार परिवारों को स्वर्ण कलश से अभिषेक किया। इधर करोंद चंदन नगर जिनालय में अरविंद सिंघई के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान हुए। वाहन रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान आदिनाथ को वेदी प्रमुख पाच द्वारा चांदी की शिला पर विराजमान कर महाअभिषेक प्रमुख पुजारियों द्वारा किया गया। जलाभिषेक महाआरती की गई। इसके अलावा शहर के झिरनो मंदिर में आज विशेष पूजा अर्चना की गई। अभिषेक शांतिधारा की गई।