भोपाल(नप्र)। माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी या षटतिला एकादशी पर मंदिरों में भगवान विष्णु का तिल से पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने षटतिला एकादशी पर भक्त तिल का उबटन लगाया। तिल के पानी से स्नान किया। पानी में तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। तिल का भोजन किया। तिल का दान कर व तिल से भगवान विष्णु का हवन किया। मान्यता है कि तिल से भगवान विष्णु की पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार षटतिला एकादशी पर कई शुभफलदायक योग बन रहे हैं। विद्वानों के अनुसार इन शुभयोगों में षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन दोगुना फलदायक साबित होगा। षटतिला एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान के बाद पूजा की गई।

