नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बजट पर अपनी बात सदन के टेबल पर रखीं। उन्होंने कहा कि आज जब बजट पर चर्चा कर रहे हैं, तो मनीष सिसोदिया की याद आ गई। मनीष जी ने 9 बार बजट पेश किया है। उम्मीद है वे अगले वर्ष बजट पेश करेंगे। एम केजरीवाल ने कहा, 'देश में दो घटनाएं घटीं। पहली घटना 2014 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनी। 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। दोनों सरकारें बहुमत से बनी।' दोनों सरकारों ने दो मॉडल रखें, जो इलेक्शन जिताने की गारंटी देते हैं। एक विकास का मॉडल है और दूसरा विनाश का मॉडल। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने काम किया और विकास का मॉडल रखा।
भगवान राम इस युग में होते तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर भगवान राम इस युग में होते तो ये उनके घर ईडी भेज देते। ये भी कहते कि भाजपा में आओ वरना जेल जाओ। तुम जितने समन भेजोगे हम उतने स्कूल बनाएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे आठ समन आए हैं, मैं इतने ही स्कूल बनवाऊंगा।' सीएम केजरीवाल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से कितना पैसा मिला। ना जाने कितनी सरकारें गिरा दी। अब हिमाचल सरकार गिराने जा रहे हैं।

.jpg)