4 March: Top News Today: Top Five News : MP News : News Points

 राजगढ़ जिले में न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी पहुंचे शादी में, दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद


दमोह जिले की बटियागढ़ जनपद में पदस्थ एक उपयंत्री को सोमवार दोपहर जबलपुर और सागर ईओडब्ल्यू की टीम ने 25000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपित उपयंत्री ने कैथौरा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के मूल्यांकन के एवज में 90,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।


BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए  कहा है कि ऐसे देश विरोधी चरित्र वाली कांग्रेस पार्टी को जनता ने नकार दिया है। पिछली बार जब राहुल गांधी मध्य प्रदेश की 22 विधानसभाओं में आए थे तो वहां से कांग्रेस नेस्तनाबूत हो गई। राघौगढ़ के साथ-साथ पूरे मध्य प्रदेश की जनता राहुल गांधी से पूछ रही है कि उन्होंने भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण क्यों ठुकरा दिया था?



हफ्ते का पहला कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहतर रहा. बैंकिंग, एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ है. बाजार आज 74,000 के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने से कुछ ही फासले की दूरी पर रह गया. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 71 अंकों के मामूली बढ़ोतरी के साथ 73,879 और नेशनल स्टॉक एकक्सचेंज का निफ्टी 20 अंकों के उछाल के साथ 22,400 अंकों पर क्लोज हुआ है. 


2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट बुधवार 6 मार्च को आ सकती है। भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को इसके संकेत दिए।


गुजरात कांग्रेस के सीनियर लीडर अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राम मंदिर पर कांग्रेस के स्टैंड पर जताई थी नाराजगी, 60 दिन बाद अर्जुन मोढवाडिया ने छोड़ दी पार्टी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से परिवार को लेकर किए गए निजी हमले का जवाब तेलंगाना की रैली में दिया है। पीएम मोदी ने तेलंगाना की रैली में कहा कि तेलंगाना वालों को मालूम हो गया है कि परिवारवादी पार्टियों के चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन चरित्र एक ही होता है। इनके चरित्र में दो पक्की चीजे हैं, एक झूठ और दूसरा लूट। 


Previous Post Next Post