भोपाल-उज्जैन समेत 5 संभागों में बारिश का अलर्ट

 

लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से नमी आने के कारण आठ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। इससे दिन के तापमान में काफी गिरावट भी बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है।



प्रति चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है। इस वजह से रविवार से वर्षा का दौर कम होने के आसार हैं। इस वजह से अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। दो दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, रविवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं।

Previous Post Next Post