गेमर्स के साथ मुलाकात में PM मोदी का विपक्ष पर तंज

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव की रैलियों में हमला करते सुनते होंगे। इस दौरान हो सकता है कि वह नया शब्द 'नूब' का इस्तेमाल करें। इस शब्द का मतलब नौसिखिया या कमजोर खिलाड़ी होता है। इस शब्द को गेमिंग वर्ल्ड में गेमर इस्तेमाल करते हैं।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में गेमिंग की दुनिया के सात गेमर्स से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं अगर इस शब्द का इस्तेमाल अपनी रैलियों में करूं, तो आप समझ जाएंगे कि मैं यह किसके लिए कर रहा हूं। उसके बाद सभी गेमर भी जोर-जोर से हंसने लग गए।

Previous Post Next Post