रायगढ़ से दर्शन के लिए मंदिर जा रहे 70 लोगों से भरी नाव पलटी

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र में महानदी घाट पर एक नाव पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत की सूचना है। नाव में करीब 70 लोग सवार थे। नाव में सवार बाकी ज्यादातर लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि सात लोग अब भी लापता हैं।


खरसिया थान क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि गांव के निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। यहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से सवार होकर सार्धा पथरसेनी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे।

Previous Post Next Post