राघव चड्ढा सहित 7 राज्यसभा सांसदों ने थामा BJP का दामन

  राघव चड्ढा सहित 7 राज्यसभा सांसदों ने थामा BJP का दामन
राज्य सभा में सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. राघव चड्ढा ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस काफ्रेंस कर ये स्पष्ट किया हम, राज्य सभा में आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सदस्य संविधान के प्रावधानों के मुताबिक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. राघव चड्ढा समेत अन्य राज्यसभा सांसदों के ऐलान पर आम आदमी पार्टी ने हमला बोला है. बीजेपी ने राघव चड्ढा के फैसले का स्वागत किया है. वहीं कांग्रेस ने AAP को घेरते हुए अलर्ट भी किया.




AAP को बड़ा झटका
राघव चड्ढा समेत राज्यसभा के सात सांसदों के बीजेपी में विलय के फैसले से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इस खबर के सामने आते ही आम आदमी पार्टी खेमे में हलचल मच गई. आप के नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसे 'ऑपरेशन लोटस' करार दिया है.

बीजेपी में विलय होने वाले AAP के राज्यसभा सदस्य
राघव चड्ढा के साथ ही राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल बीजेपी में विलय होने वाले सदस्यों में शामिल हैं. बीजेपी में शामिल होने की घोषणा के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शुक्रवार को BJP के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी मौजूद रहे. 

राघव चड्ढा ने क्या कहा?
राघव चड्ढा ने कहा, "जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने पर्सनल फायदे के लिए काम करती है. पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि आई एम द राइट मैन इन द रॉन्ग पार्टी. इसलिए आज हम यह ऐलान करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के पास जा रहा हूं.

Previous Post Next Post