इंदौर समेत 8 संभागों में बारिश का अलर्ट

 

अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के असर से लगातार नमी आ रही है। इसके चलते अधिकतर शहरों में बादल बने हुए हैं। रुक-रुककर कुछ शहरों में वर्षा भी हो रही है। इस वजह से पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया।


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे अधिक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबलपुर, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। उधर, गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बैतूल में पांच एवं सिवनी में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई।


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान के आसपास चक्रवात के रूप में सक्रिय हो गया है। पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मौजूद है।

Previous Post Next Post