भगवा रंग की पगड़ी में दिखे राकेश टिकैत

 

लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर राजनीतिक पार्टियां ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। नेताओं के बयानों से सियासी पारा हाई है। इन बयानों के बीच भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि उनका संगठन किस पार्टी को समर्थन करने वाला है। राकेश टिकैत ने कहा है कि वह किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करने वाले हैं।


राकेश टिकैत ने कहा कि हम आईएनडीआईए या एनडीए किसी भी अपना समर्थन नहीं दे रहे हैं। हमारे संगठन में सभी विचारों के लोग हैं। दोनों ही विचारों के लोग आंदोलन में सहभागी बनते हैं। हमारा संगठन हर उस सरकार के खिलाफ होगी, जो किसान विरोधी काम करेगा।

राकेश टिकैत बिहार के चौसा में आए हुए थे। उन्होंने यहां आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात की। उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन कर पूजा की। टिकैत ने मीडिया से कहा कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। मैं यह करके रहूंगा।

Previous Post Next Post