मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में तपिश रहेगी बरकरार

 

मौसम शुष्क होने से तपिश बरकरार है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान धार में दर्ज किया गया। उधर, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से एक बार फिर प्रदेश में बादल छाने की संभावना है, जिसके चलते तापमान में फिर कुछ गिरावट होने लगेगी


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। इस वजह से मौसम शुष्क होने लगा है। उधर एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना गया है। इसके अतिरिक्त विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है।

Previous Post Next Post