आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है तेज धूप

 

चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण अधिकांश राज्यों में लोगों का हाल बेहाल है। बढ़ते पारे की वजह से कई लोगों की तबीयत भी खराब हो जाती है। ऐसे तेज धूप से स्किन के बचाव के साथ-साथ आंखों का भी रखरखाव जरूर करना चाहिए। तेज धूप और लू चलने के दौरान कैसे अपनी आखों की देखभाल करना चाहिए, इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर साइट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. महिपाल सिंह सचदेव।


गर्मी में घर से बाहर निकलते समय धूप का चश्मा जरूर पहनें, जो यूवीए और यूवीबी किरणों को रोकते हैं। इसके अलावा आंखों की थकान को कम करें। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से बचें। आंखों में नमी बनाए रखें। यदि लगातार स्क्रीन पर काम कर रहे हैं तो कुछ देर के अंतराल के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से आंखों को ठंडक मिलेगी।

Previous Post Next Post