इजरायल के हमले से सोना और चांदी के दाम फिर बढ़े

 

ईरान पर इजरायली के जवाबी हमलों की रिपोर्ट के बाद एक बार फिर सोने-चांदी की मांग बढ़ने के बाद इनकी कीमतों में तेजी देखने को मिली है। हालांकि जैसी तेजी भारतीय बाजारों में आना चाहिए वैसी नहीं देखी गई। इसका प्रमुख कारण कामेक्स पर सोना वायदा ऊपर में 2417 डालर के हाई पर पहुंचने के बाद शाम को कुछ कमजोर बताया जा रहा है।



इसके चलते इंदौर मार्केट में सोना कैडबरी मात्र 150 रुपये सुधरकर 75500 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। इधर, कामेक्स पर चांदी वायदा में भी 32 सेंट उछलकर 28.93 डालर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। इसके चलते इंदौर में चांदी चौरसा 200 रुपये सुधरकर 83600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Previous Post Next Post