मुरादाबाद सीट से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश कुमार का निधन

 

मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। इस सीट पर शुक्रवार 19 अप्रैल यानी बीती कल लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हुई थी। पेशे से बिजनेसमैन कुंवर सर्वेश कुमार को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक माना जाता था। वह ठाकुर जाति से आते है।



सांसद बनने से पहले कुंवर सर्वेश कुमार ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। सर्वेश कुमार के बेटे सुशांत सिंह मुरादाबाद लोकसभा में ही आने वाली बढ़ापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2014 में कांठ विधानसभा क्षेत्र में हुए लाउडस्पीकर विवाद के मामले में सर्वेश कुमार काफी चर्चा में रहे थे।

Previous Post Next Post