भोपाल के छोला स्थित टिंबर मार्केट में लगी आग

  


भोपाल। 


राजधानी भोपाल के छोला स्थित टिंबर मार्केट में रविवार रात अचानक आग लग गई। आग ने यहां मौजूद दो लकड़ी गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों की सूचना पर मौके पर 10 से ज्यादा दमकलों और 50 से ज्यादा फायरकर्मियों ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है । आग लगने की सूचना पाकर नगर निगम कमिश्रर हरेंद्र नारायण सहित अन्य अधिकारी मौके प


र पहुंच गए थे।

Previous Post Next Post