मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग से पहले राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे धर्म का अपमान किया, महिलाओं का अपमान किया, आज जो कांग्रेस की स्थिति है वो उसके इन्हीं कामों के कारण है। साथ ही उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि सनातन धर्म के लिए मोदी सरकार का वक्त सबसे अच्छा है।
सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि- वह हमारे धर्म का अपमान करते थे, युवा शक्ति और महिलाओं का अपमान करते थे। वह उत्तर प्रदेश से चुनाव हारने के बाद भाग गए और दक्षिणी राज्य से चुनाव लड़े लेकिन भविष्य में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समुद्र पार कर किसी दूसरी जगह से चुनाव लड़ना पड़ सकता है, क्योंकि उन्हें देश में सुरक्षित सीट नहीं मिलेगी।’

