महाराष्ट्र में फिर पांव पसार रहा कोरोना! नए वैरिएंट के 91 मामले मिले

 

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरस डराने लगा है। इसकी वजह कोविड-19 का नया सब वैरिएंट केपी.2 (फ्लर्ट) है। कोरोना का यह नया सब-वैरिएंट जेएन-1 से संबंधित है। कई देशों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे है। पुणे समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में केपी.2 के कई मामले मिले है। मुंबई में भी कोविड मरीज बढ़ रहे है।


महाराष्ट्र में नए कोविड-19 ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट KP.2 के 91 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके पुणे में 51 मामले और ठाणे में 20 मामले मिले है. इस वैरिएंट का पहली बार पता जनवरी में लगा था। वर्तमान में केपी.2 अमेरिका में सबसे ज्यादा फ़ैल रहा है। इस वजह से कोरोना की भयावह मार झेल चुके महाराष्ट्र में टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल स्थिती पूरी तरह से नियंत्रण में है, इसलिए घबराने की जरुरत नहीं है।


Previous Post Next Post