राहुल, तेजस्वी और केजरीवाल आजमगढ़ में भरेंगे हुंकार

 

यूपी की पूर्वांचल की ज्यादातर लोकसभा सीटों पर छठे और सातवें चरण में ही मतदान होना है। सपा पूर्वांचल की अहमियत को अच्छी तरह से समझती है। पूर्वांचल के अपने दुर्ग आजमगढ़ में सपा ने इंडी गठबंधन की रैली कराने की योजना बनाई है। इस रैली के जरिये सपा पूर्वांचल को साधने की तैयारी में है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित इंडी गठबंधन के कई बड़े नेता जल्द ही पूर्वांचल में चुनावी रैली करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए ही इंडिया गठबंधन बनाया किया गया है। इसमें कई दलों के नेता शामिल हैं।


Previous Post Next Post