पीएम मोदी का अखिलेश पर निशाना

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हमीरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह देश के महान नेता थे, उनका निधन हुआ तो सपा के मुखिया उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं गए। लेकिन, माफिया की मौत पर उसकी कब्र पर फातिहा पढ़ने चले गए।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह जी रामभक्त थे। उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दी थी। अगर ये बाबूजी को श्रद्धांजलि देने जाते, तो इनका वोटबैंक नाराज हो जाता। वोटबैंक को खुश करने के लिए ये लोग क्या करते हैं? जब यूपी में एक माफिया की मौत होती है, तो उसकी कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंच जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड में किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था। हम किसान सम्मान निधि, सस्ती यूरिया दे रहे हैं। गरीबों को निशुल्क राशन मिल रहा है।

Previous Post Next Post