भोपाल : सोमवार, मई 27, 2024/ निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई एवं अन्य
जनसुविधाओं का निरिक्षण किया और वी सी के माध्यम से सम्बंधित अधिकारीयों से चर्चा की तथा दिशा निर्देश भी दिए। निगम आयुक्त ने बाग मुगालिया में खाली प्लॉटों पर गन्दगी पाए जाने पर सम्बंधित भूस्वामी के विरुद्ध कार्यवाही करने खुले में मांस मटन का विक्रय करने वालों व बिना अनुमति विज्ञापन बोर्ड लगाने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने होशंगाबाद रोड पर साइड वर्ज के ग्रीन बेल्ट में विज्ञापन बोर्ड लगाकर हरियाली को नष्ट करने पर नाराजगी व्यक्त की और विज्ञापन बोर्ड हटवाने तथा जुर्माना करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम अमले ने अवैध रूप से विज्ञापन बोर्ड लगाने पर सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 10 बोर्ड हटाकर बीस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने सोमवार को बाग मुगलिया , होशंगाबाद रोड के विभिन्न क्षेत्रों का निरिक्षण किया। निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने बाग मुगालिया में खाली प्लॉटों पर गन्दगी पाए जाने पर साफ़ सफाई कराने एवं संबंधित भूस्वामी के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान वार्ड 53 के विभिन्न क्षेत्रों में साफ़ सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निगम आयुक्त ने होशंगाबाद रोड क्षेत्र के साइड वर्ज एवं ग्रीन बेल्ट में गन्दगी पाए जाने एवं घास तथा पौधों की पर्याप्त देखभाल न होने एवं उनका सुखना पाए जाने पर तत्काल ग्रीन बेल्ट व साईड वर्ज की साफ़ सफाई कराने, पर्याप्त मात्रा में सिचाई कराने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ने होशंगाबाद रोड पर साइड वर्ज के ग्रीन बेल्ट में हरियाली को नष्ट कर सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के विज्ञापन बोर्ड लगे पाए जाने पर तत्काल विज्ञापन बोर्ड हटाने तथा दो दो हजार प्रति बोर्ड के मान से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन क्र 13 के अमले ने उक्त अस्पताल के 10 विज्ञापन बोर्ड हटाकर बीस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला किया। निगम आयुक्त ने सड़कों सार्वजनिक क्षेत्रों व नाला नाली की सफाई के दौरान निकले कचरे व मलमे को तत्काल उठवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

.jpeg)