हिट एंड रन कांड के बाद पुणे में गरजा बुलडोजर

 

पुणे में लग्जरी कार ‘पोर्शे’ से 2 युवा इंजीनियरों को रौंदने के मामले में पुलिस के बाद पुणे नगर निगम (PMC) भी एक्शन मोड में है। पीएमसी ने शहर भर में रूफटॉफ पब, क्लब, होटल और रेस्टोरेंट के अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम ने पहले सांठगांठ से इसे नजरअंदाज किया और अब कल्याणीनगर हिट एंड रन कांड के बाद दिखावे के लिए कार्रवाई कर रही है।


बुधवार को पीएमसी ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए तीन प्रमुख पबों सहित कुल 54 रेस्टोरेंट-पब और क्बलों को तोड़ दिया। पीएमसी ने कुल 54,300 वर्ग फुट की अनधिकृत संरचनाओं को ध्वस्त किया है।


Previous Post Next Post