एमपी में मंत्री विश्वास सारंग से मांगा इस्तीफा

 

एमपी में नर्सिंग घोटाले की जांच में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। इस मामले में कांग्रेस राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोल रही है। सोमवार को भी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए तत्कालीन विभागीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने नर्सिंग घोटाले पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि प्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेज, फर्जी डिग्री बांट रहे हैं। स्टूडेंट के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।


कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

नर्सिंग घोटाले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग Vishwas Sarang के कार्यकाल में यह घोटाला हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले में सारंग पर भी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मंत्री विश्वास सारंग Vishwas Sarang से इस्तीफा मांगने को कहा।

Previous Post Next Post