भोपाल। प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में मानसून सक्रिय हो चुका है। अलग-अलग स्थानों पर सात मौसम प्रणालियां भी बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हवाओं के साथ अरब सागर से लगातार नमी आने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है।
इसी क्रम में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम में 28, नर्मदापुरम में 25, छिंदवाड़ा में सात, ग्वालियर में दो और सागर में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। देर शाम से इंदौर में भी वर्षा हुई।

