शराब के नशे में उमरिया के सीएमएचओ ने हाईवे पर दौड़ाई बाइक

 

उमरिया। उमरिया सीएमएचओ का नेशनल हाईवे पर नशे में धुत बाइक दौड़ाने का वीडियो सामने आया है। हॉफ पैंट और बनियान पहने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मेहरा तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे हैं। बाइक में स्वास्थ्य विभाग के दो कनिष्ठ कर्मचारियों को भी बैठा रखा है। तीन लोगों के साथ बाइक चला रहे डॉक्टर ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है।


नेशनल हाईवे एनएच 43 पर यह वीडियो बनाया गया है जहां उनकी बाइक की रफ्तार भी बेहद अधिक नजर आ रही है। इतना ही नहीं बाइक चलाने के दौरान बाइक पर सवार डॉक्टर आरके मेहरा और उनके पीछे बैठे दो अन्य कर्मचारियों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ है। इसमें से एक कर्मचारी का नाम शुभम यादव बताया गया है जबकि दूसरे का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है।

Previous Post Next Post