असम में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। नदियां उफान पर हैं, इसलिए लोगों को घर से दूर आसरा लेना पड़ा है। अब तक 58 लोगों की जान बाढ़ के कारण जा चुकी है। काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवरों के मारे जाने की खबर है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कहा गया कि एक महीने से असम बाढ़ से प्रभावित है। इस दौरान 58 लोगों की जान चली गई है। काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवरों के मारे जाने व घायल होने की खबर है।

