कांग्रेस ने बिजली की दर में वृद्धि को लेकर प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किया

 रायपुर : मंगलवार, जुलाई 9, 2024/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कल कांग्रेस ने बिजली की दर में वृद्धि को लेकर प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक में पूर्व


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे सहित बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया और फिर बाद में बूढ़ापारा बिजली ऑफिस तक पैदल मार्च कर विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत सक्ती जिले के अम्बेडकर चौक में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों बिजली की दर में आठ प्रतिशत की वृद्धि की है। 


Previous Post Next Post