कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' को मिली नई रिलीज डेट, 2027 के वैलेंटाइन डे पर होगा बड़ा धमाका

 कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' को मिली नई रिलीज डेट, 2027 के वैलेंटाइन डे पर होगा बड़ा धमाका
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागज़िला' को लेकर इंटरनेट पर काफी बज बना हुआ है. दर्शक को बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रहा है. वहीं अब हाल ही में मेकर्स ने फैंस की खुशी डबल कर दिया है. फिल्म की रिलीज डेट रिवील हो गई है. आइए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन किस दिन थिएटर्स में धमाल करने वाले हैं.




नागजिला की रिलीज डेट हुई कंफर्म
फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' का पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' की रिलीज डेट लॉक हो गई है.

कार्तिक आर्यन स्टारर यह क्रेचर कॉमेडी फिल्म 12 फरवरी 2027 को वैलेंटाइन्स डे वीक में थिएटर्स में रिलीज होगी.' वहीं पहले ये फिल्म 14  अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. फिल्म की नई रिलीज डेट ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है.

इच्छाधारी नाग का किरदार निभाएंगें कार्तिक 
बता दें फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी  हो चुका है. करण जौहर ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा था, 'इंसानों वाली पिक्चर बहुत देख ली, अब नागों वाली देखो. नागजिला नाग लोक का पहला कांड... मजा फैलाने आ रहा है प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद.'

फिल्म 'नागज़िला' को करण जौहर, महावीर जैन, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, मृगदीप सिंह लांबा और नीतू एम. जैन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं इसकी कहानी गौतम मेहरा ने लिखी है और इसके को-प्रोड्यूसर मैरिजे डिसूजा और दिव्यांश जैन हैं. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ये फिल्म लोककथाओं और इच्छाधारी सांपों की रहस्यमयी दुनिया को ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने लाएगी.

Previous Post Next Post