मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज से की भेंट

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज से की भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर तुलसी पीठाधीश्वर, पद्म विभूषण, जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज से साकेत वाटिका में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी    रामभद्राचार्य का शॉल   फल भेंटकर अभिनंदन किया।






मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व प्रसिद्ध    रामकथा वाचक स्वामीजी से आत्मीयता से भेंटकर प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए शुभाशीष प्राप्त किया। स्वामीजी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माला पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। स्वामीजी के अनुयायियों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह के रूप में    राम दरबार की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री    राकेश सिंह, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष    संदीप जैन भी उपस्थित थे।

जबलपुर के आयुर्वेद कॉलेज मैदान ग्वारीघाट में स्वामी रामभद्राचार्य जी    रामकथा कर रहे है। विगत 5 अप्रैल से चल रही इस   राम कथा का समापन 13 अप्रैल को होगा।

Previous Post Next Post