समाज से ही राष्ट्र बनता है, जिसमें दर्जी समाज की एक विशिष्ट पहचान है - करण सिंह वर्मा



दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज की धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण का हुआ भूमिपूजन



भोपाल।  समाज से ही राष्ट्र बनता है, जिसमें दर्जी समाज की एक विशिष्ट पहचान है। यह बात प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने श्री दामोदरवंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज मप्र, भोपाल द्वारा राजधानी के झागरिया खुर्द-रातीबड़ रोड़ स्थित श्री गुरूधाम में गुरूवार को भव्य धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण के लिए  भूमिपूजन समारोह के दौरान कही। उन्होंने  कहा कि आदमी तो अपने लिए जीता है लेकिन जो समाज के लिए जीता है वहीं महापुरूष है। ऐसे ही संत थे टेंकचंद जी महाराज, जिन्होंने मध्यप्रदेश की माटी में जन्म लिया और सिर्फ दामोदरवंशीय दर्जी समाज के लोगों का ही नहीं बल्कि सभी वर्गों, जातियों और धर्मों के लोगों का उद्धार किया। दर्जी समाज हर मामले में पूरे देश में अग्रणी है।


गुरू टेकचंद महाराज ने सभी समाज को दिशा दी - राज्यमंत्री टैटवाल

वहीं, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री  गौतम टैटवाल ने कहा कि गुरू टेकचंद महाराज ने दर्जी समाज को ही नहीं बल्कि सभी समाज को दिशा दी है। गुरू टेकचंद जी महाराज से जुड़ी कई घटनाएं व कहानियां है, जिसमें उनके चमत्कारों को वर्णन हमें देखने को मिलता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आष्टा से पधारी  संत ब्रह्मज्ञानी परमपूज्य सदगुरू कृष्णा मां ने भूमिपूजन कर समारोह की शुरुआत की। कार्यक्रम में सभी विशेष अतिथियों ने अपने संबोधन में गुरू टेकचंद जी महाराज और दर्जी समाज के आगामी प्रकल्पों और उद्देश्यों को सामाजिक बंधुओं के समझ रखा। गुरू टेकचंद महाराज भोपाल समिति के अध्यक्ष हरीश गहलोत ने धर्मशाला और मंदिर निर्माण के सपने को साकार वाली विभूतियों को याद किया। जिन्होंने 50 वर्षों से इस काम को पूरा करने का बीड़ा उठाए रखा था। उन्होंने दर्जी समाज के आगामी उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में गेहलोत ने धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण के कार्यों की रूपरेखा का प्रजेन्टेशन समाजगणों की बीच प्रस्तुत किया।

Previous Post Next Post