गुफा मंदिर के साकेतवासी महंत नरहरीदास त्यागी की पुण्यतिथि मनी
भोपाल(नप्र)। लालघाटी गुफा मंदिर में जगद्गुरु स्वामी रामानंदचार्य की जयंती मनाई गई। पालकी यात्रा निकाली गई। साथ ही साकेतवासी मंहत नरहरीदास त्यागी महाराज की पुण्यतिथि मनाई। मंहत रामप्रवेश दास जी महाराज के सानिध्य में पहले स्वामी रामानंदाचार्य का पूजन किया। समाधि महंत नरहरीदास त्यागी के समाधि स्थल लालघाटी चौराहा स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। फिर लालघाटी सिध्दीदात्री माता मंदिर से गुफा मंदिर तक स्वामी रामानंदाचार्य की जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में संत महंत, विधायक रामेश्वर शर्मा,महापौर मालती राय, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, पार्षद प्रिंयका मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

