जब तक संसार के निर्माण में जीव लगा है तब तक उसे निर्वाण हो नहीं सकता : मुनि संस्कार सागर


भोपाल(नप्र)। श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी एवं ट्रस्ट की ओर से चौक जिनालय में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। भगवान आदिनाथ का अभिषेक किया गया। मुनि संस्कार सागर  महाराज के सानिध्य जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के 2550 वे निर्वाण महोत्सव के पहले दिन भगवान की शांतिधारा की गई। मुनि संस्कार सागर  महाराज ने कहा की जब तक यह जीव संसार के निर्माण में लगा है। उसे निर्वाण प्राप्त हो नही सकता यदि आपको निर्वाण प्राप्त करना है, तो आपको जो संसार  बढ़ने के कार्य हैं उन पर पूर्ण विराम लगाना होगा। आप जो मात्र क्रियाओं में धर्म समझते हो तो बिना भाव से की हुई क्रिया का कोई महत्व नहीं है। मात्र क्रिया में आप उलझे रहोंगे तो आपका कार्य पूर्ण नही होगा। भक्तांबर विधान का भी का आयोजन हुआ। इस मौके बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 


Previous Post Next Post