हरदा में हादसे के मृतकों की दी श्रद्धांजलि

भोपाल(नप्र)। हरदा में मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका होने से दिवंगत हुए लोगों को जय हिंद सेना के सदस्यों ने अटल पथ जवाहर चौक पर मोमबत्ती जलाकर व मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही घायल हुए नागरिकों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। इस मौके  पर सेना के अरुण पांडे, अभिषेक मीना, वीर बहादुर राणा भट्ट सहित अन्य लोग शामिल हुए। 


Previous Post Next Post