भोपाल। माता रमाबाई भीमराव आंबेडकर की 126 वीं जयंती दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया के तहत प्रबुद्ध महिला मंडल व्दारा करुणा बुध्द विहार तुलसी नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसमें शहर की दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि माता रमाई यह एक प्रेम, त्याग और समर्पण की जाती जागती मूरत है। उनके द्वारा अपने पति के लिए किया गया त्याग और परिश्रम किसी से छिपा नहीं है, बल्कि आज की महिलाओं के लिए बहुत बड़ा उदाहरण है। माता रमाबाई आंबेडकर स्वयं के लिए न जीकर उन्होंने समाज के उन शोषितों के उद्धार के लिए बाबा साहब को मजबूत बनाने के लिए उनके अध्ययन में हौसला बढ़ाया और निश्चित ही बाबा साहब ने भी माता रमाई के परिश्रम को जाया नहीं होने दिया, तभी वह समाज के उद्धारक बनने में सफल हो पाए। कार्यक्रम में प्रबुद्ध महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष व जिला शाखा भोपाल की उपाध्यक्ष मान विजयलक्ष्मी ठक्कर ने ने कहा कि माता रमाबाई आंबेडकर का पति और समाज के प्रति किए गए कार्य से हमे प्रेरणा लेना चाहिए। कार्यक्रम में सोसाइटी के जिला महासचिव अशोक पाटिल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शमिल हुए।
माता रमाबाई आंबेडकर 126 वीं जयंती करुणा बुद्ध विहार

.jpg)