भोपाल(नप्र)। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को निर्वाचन अधिकारी भगवान सिंह यादव द्वारा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची पुस्तकालय के समीप दृष्टिगोचर स्थल पर चस्पा की गई। निर्वाचन अधिकारी यादव ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची की पीडीएफ फाइल बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की जाए। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा, सहायक निर्वाचन आशीष सोनी, संतोष बड़ोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ का निर्वाचन-अंतिम मतदाता सूची जारी